मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरकृष्ण पंचायत के रेपुरा श्मशान पोखर से अवैध मिट्टी खनन का मामले सामने आया है। बताया जाता है कि मनरेगा से पोखर की उड़ाही होनी है, लेकिन रोजगार सेवक की मिलीभगत से माफिया जेसीबी से मिट्टी काटकर बेच रहे हैं। सूचना पर सकरा पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले खानन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर भाग गए। मनरेगा वाच माया देवी ने पुलिस को बताया कि मनरेगा रोजगार सेवक काम मांगने पर तरह-तरह के बहाना बनाते हैं। जेसीबी से पोखर का काम कराया जा रहा है और मिट्टी खनन कर दूसरी जगह भेजी जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि पोखर में जेसीबी से मिट्टी खनन करने की जानकारी मिली है। मनरेगा से काम कराने के लिए योजना कोड भी जारी है। रोजगार सेवक पिछले दो माह से पंचायत में नहीं आ रहे ...