मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। द्वारिकापुर मिडिल स्कूल के समीप बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 340 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने बंगाल नंबर का ट्रक, बोलेरो और मैजिक जब्त किया है। तस्करों ने ट्रक पर लोड चावल की बोरी के नीचे शराब का कार्टन छुपा रखा था। अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर और चालक भाग गया।डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सकरा थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह और मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने द्वारिकापुर मिडिल स्कूल के समीप से ट्रक पर लोड 3037.22 लीटर शराब जब्त की। फरार शराब तस्करों की पहचान कर ली गई है। इसमें स्थानीय और बाहरी तस्कर शामिल हैं। सभी के खिलाफ ...