Muzaffarpur News: सकरा में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता श्री जानकी बाबा मंदिर फिरोजपुर महमदपुर में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा एवं वार्षिकोत्सव को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकली। इसके साथ ही मंदिर में श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।कलश यात्रा फिरोजपुर महमदपुर भोपत हाट शिव मंदिर के प्रांगण से श्यामपुर कदाने नदी के घाट के लिए निकली। इसमें शामिल 251 कन्याओं ने नदी किनारे पहुंच जलबोझी की। कई गांवों का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु श्री जानकी बाबा मंदिर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। महायज्ञ के मुख्य यजमान नरेश झा एवं सतीश झा रहे। यज्ञ के आयोजक शम्भु झा और नेतृत्व संतोष झा कर रहे हैं। यात्रा में मुखिया इंद्रभूषण सिंह अशोक, पूर्व मुखिया शशि भूषण पासवान, रामेश्वर राम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.