मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीहुली इशहाक पंचायत के नारोपट्टी गांव में शनिवार की रात चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब पांच लाख से अधिक के गहने, कपड़ा एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने खुशबू कुमारी, कामेश्वर राय, अखिलेश महतो, मखन राय, राकेश राय, बिशम्भर पासवान के घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर खुशबू कुमारी ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा राम, अरुण पासवान ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...