Muzaffarpur News: सकरा अंचल कार्यालय पर भूमिहीनों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता अंचल कार्यालय पर सोमवार को रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के भूमिहीनों ने प्रदर्शन किया। वे लोग अभियान बसेरा के तहत बसने के लिए जमीन की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सरकारी जमीन और पोखर के जमीन पर घर बनाकर परिवार के साथ बसे हुए हैं, जिसे अतिक्रमण बताकर खाली करने का नोटिस आया है। पिछले तीन साल से अंचल से लेकर डीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जमीन का पर्चा नहीं दिया जा रहा है, जबकि सरकार भूमिहीनों को बसने के लिए तीन डिसमिल जमीन देने की बात कही है। सीओ पल्लवी कुमारी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.