मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: सकरा। गन्नीपुर बेझा गांव स्थित एक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिटी ब्लड सेंटर के सहयोग से लगाए गए शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मेहीलाल प्रसाद चैरिटेबल एंड एडुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रामनंदन प्रसाद, ट्रस्टी सह पूर्व मुखिया हेमंती कुमारी एवं सिटी ब्लड सेंटर के संतोष कुमार एवं अवनीश कुमार ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: भीम खांदा सेवा ट्रस्ट के 11वें वर्षगांठ समारोह में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...