मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएचसी सकरा में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक मनियारी थाने के जगदीशपुर निवासी बृजमोहन राय का पुत्र दशरथ कुमार (32) था। युवक कई दिनों से बरियारपुर थाने के सुंदरपुर गांव स्थित ससुराल में रह रहा था। पत्नी और ससुराल के लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि सिहो गांव में एक समूह की मीटिंग में दशरथ गया था, जहां उसके सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। डॉ. अंकिता रंजन ने बताया कि युवक को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई थी। जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के आने से पहले परिजन शव लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस...