मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच 27 पर ओवरब्रिज के समीप बुधवार तड़के संतोष कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारे की पहचान का दावा किया है। एसडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। बताया जाता है कि संतोष का एक साथी कुछ दिन पहले पंजाब में आपराधिक वारदात को अंजाम देने में मारा गया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले की पहचान कर ली गई है। संतोष के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।साहेबगंज थाने के पहाड़पुर आह्लाद के ग्रामीणों ने बताया कि संतोष सिंह मंगलवार की रात दस बजे तक गांव में ही कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। इसके बाद संतोष किमार सिंह अपने तीन से चार दोस्तों के साथ कहीं निकला...