Muzaffarpur News: संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने पर जोर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में शनिवार को रबी महाभियान-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, कृषि वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार और डॉ. रजनीश सिंह ने रबी महाभियान के उद्देश्यों तथा रबी मौसम में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में विस्तार से बताया। वैज्ञानिकों ने संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने, मिट्टी की जांच कराने, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का अनुशंसित मात्रा में इस्तेमाल करने से खेती की लागत कम करने के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.