Muzaffarpur News: संगीतज्ञ निर्मल खन्ना के निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शहर के प्रख्यात कलाकार एवं संगीत साधक निर्मल खन्ना के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने निर्मल खन्ना के निधन को मुजफ्फरपुर के संगीत प्रेमियों एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताई। कहा, उनकी कला और संगीत की गूंज हमेशा संगीतप्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.