Muzaffarpur News: संगठन की मजबूती के लिए चलेगा सदस्यता अभियान
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। मध्य विद्यालय बिरहिमा बाजार में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। अंचल सचिव पवन कुमार प्रतापी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शिक्षक नेता भूतपूर्व महासचिव महेंद्र प्रसाद शाही की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। अध्यक्ष अशोक राय ने शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने की मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार, रतनशीला कुमारी, उपसचिव इंद्रभूषण, सीता कुमारी, लोकेश नाथ गुप्ता, उमेश कुमार, सुरेश कुमार निराला, विनोद कुमार, हरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार, क्यामुद्दीन अंसारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.