Muzaffarpur News: संकल्प दिवस के रूप में मनी डॉ. मेहरा की पुण्यतिथि
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीबीगंज में रविवार को डॉ. लाजपत राय मेहरा की नौवीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी विरासत को संरक्षित करने और न्यूरोथेरेपी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर न्यूरोथेरेपी अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा केंद्र में आईएनए के राष्ट्रीय संयोजक बिपिन कुमार पाठक के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. विनोद कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.