मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर बुधवार को शहीद भगवान लाल पुस्तकालय भवन में श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रमेश केजरीवाल ने कहा कि श्रीबाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। वे महामानव थे। उन्होंने श्रीबाबू को भारतरत्न देने की मांग की। समारोह का संचालन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में श्रीबाबू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा स्थापित उद्योग-धंधों को बाद की सरकारें सुरक्षित नहीं रख सकीं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह की म...