मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेसियों ने उन्हें भारतरत्न देने की मांग की। तिलक मैदान स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय और भगवानपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल में बिहार का जितना विकास हुआ, उतना विकास अब तक नहीं हो पाया है। श्रीकृष्ण सिंह के राजनीतिक सहयोगी व कांटी के प्रथम विधायक के प्रपौत्र मुकेश त्रिपाठी ने राष्ट्रपति से श्रीबाबू को भारतरत्न देने की मांग की। मौके पर समीर कुमार, उमेश कुमार राम, जूही प्रीतम, केदार सिंह पटेल, विकास कुमार टुल्लू, मोजक्किर रहमान, रिजवान अहमद एजाजी व अन्य मौजूद रहे।श्री...