Muzaffarpur News: श्रावण मेला : कांवरिया पथ और मेले में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता श्रावणी मेले को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग बाबा गरीबनाथ मंदिर से लेकर कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। सीएस डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि मेले को लेकर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा मुशहरी, मड़वन, बोचहां और बंदरा सीएचसी प्रभारियों को भी पत्र लिखा गया है।सीएस ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाबा गरीबनाथ के अलावा बाबा खगेश्वरनाथ और आथर घाट में भी कांवरिया जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इन स्थानों पर 1 से 24 अगस्त तक हर शनिवार से सोमवार तक मेडिकल अफसर के अलावा सीएचओ, स्टाफ नर्स, एएनएम की प्रतिनियुक्ति की जाए। उन्होंने ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के साथ शिविर के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। मेला स्थान पर मेडिकल टीम की तैनात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.