मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावण मास की शिवरात्रि तिथि पर मंगलवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि शिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही मंदिर के बाहर जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। दोपहर 12 बजे तक हजारों श्रद्धालुओ ने दर्शन पूजन व जलाभिषेक किया। उसके बाद दो घंटे मंदिर का पट बंद रहा। पुन: दोपहर दो बजे से पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिवरात्रि पर कांवड़ियों व शिवभक्तों ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, पूजा अर्चना देर शाम तक मंदिर में श्...