मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा की ओर से सोमवार को सिकंदरपुर गोशाला में गायों को गुड़, चोकर और हरी सब्जियां खिलाई गईं। अध्यक्ष पूनम गट्टानी ने कहा कि गौ सेवा महासेवा होती है। गायों में सभी देवी देवताओं का वास होता है। मीडिया प्रभारी स्वाति गाडिया ने बताया कि यह कार्य हमारी संयोजिका द्वारा हर महीने की अमावस पर किया जाता है। इस कार्यक्रम में सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका पलक अग्रवाल, सुप्रिया डालमिया आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...