Muzaffarpur News: श्रावण की सोमवारी पर संस्कृति शाखा ने गायों को खिलाईं हरी सब्जियां
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा की ओर से सोमवार को सिकंदरपुर गोशाला में गायों को गुड़, चोकर और हरी सब्जियां खिलाई गईं। अध्यक्ष पूनम गट्टानी ने कहा कि गौ सेवा महासेवा होती है। गायों में सभी देवी देवताओं का वास होता है। मीडिया प्रभारी स्वाति गाडिया ने बताया कि यह कार्य हमारी संयोजिका द्वारा हर महीने की अमावस पर किया जाता है। इस कार्यक्रम में सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका पलक अग्रवाल, सुप्रिया डालमिया आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.