मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता श्रावणी मेला एप रील प्रतियोगिता के दूसरे व तीसरे सप्ताह के टॉप तीन-तीन विजेताओं (कंटेंट क्रिएटर्स) को उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें अमित कुमार, रेखा कुमारी, साहिल राज, ज्ञान कुमार, शिवम चंद्रवंशी व गौतम कुमार शामिल हैं। मौके पर स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव राजीव रंजन व पीआरओ कौशल कुमार सिन्हा मौजूद रहे।पीआरओ के मुताबिक, श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को मेला से जुड़ी जानकारी व सुविधाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए श्रावणी मेला एप अब तक 15 हजार से अधिक डाउनलोड हो चुका है। एप के प्रचार-प्रसार को रील प्रतियोगिता कराई जा रही है। श्रावणी मेले के बाद प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेताओं ...