मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन, नगर निगम व स्मार्ट सिटी की ओर से विकसित श्रावणी मेला एप की रील्स प्रतियोगिता के साप्ताहिक विजेताओं को शुक्रवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर बेहतर व्यूज, लाइक्स, शेयर व ओवरऑल एंगेजमेंट के आधार पर स्थानीय कंटेंट क्रिएटर मनीष श्रीवास्तव, राहुल कुमार व नीतीश कुमार ने बाजी मारी।स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला एप के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए श्रद्धालुओं को मेला मार्ग, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवा, महत्वपूर्ण संपर्क व अन्य सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय शृंगी ऋषि धाम श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुव...