Muzaffarpur News: श्याम मंदिर में रातभर हुई भजनों की अमृतवर्षा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्ल पक्ष की एकादशी पर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। रात में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में भजनों की अमृतवर्षा हुई। बाबा श्याम का शृंगार किया गया था। कुरुक्षेत्र से आए भजन गायक जतिन जिंदल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।समिति के मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से हुई। इसके बाद जतिन जिंदल ने 'तुम पग-पग पर समझाते', 'विपदा भारी आई है', 'धरती पे उतरो चांद', 'श्याम तेरी तस्वीर' और 'श्याम आये हैं, श्याम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.