Muzaffarpur News: शौचालय से विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज धराया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को महंत मनियारी में छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही धंधेबाज प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। प्रिंस के घर के शौचालय की तलाशी में चार अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। पूछताछ में पता लगा कि वह दूसरे प्रदेश से शराब मंगाकर आपूर्ति करता है। उसके नेटवर्क के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।वहीं, उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब की होम डिलीवरी करने और पीने के आरोप में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से शराब भी जब्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.