Muzaffarpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति जली
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस अगलगी में घर समेत करीब 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गांव निवासी सुबोध बैठा के घर में लग गई थी। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.