Muzaffarpur News: शेरपुर रेल फाटक पर 28-30 अक्तूबर तक रात में बंद रहेगा ट्रैफिक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नारायणपुर अनंत स्टेशन से सटे शेरपुर रेल फाटक पर 28 से 30 अक्तूबर तक तीन रात वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। बुधवार की रात से यह व्यवस्था लागू हो गई। शेरपुर रेल फाटक के पास मेंटेनेंस कार्यों को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। एहतियात के तौर पर मौके पर रेल पुलिस व आरपीएफ के साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी तैनात रहेगी। शेरपुर गुमटी के पास रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन के स्तर से ट्रैक की मरम्मत और ओवरहालिंग का काम किया जाना है। इससे पहले रेलवे की ओर से लिखे गए पत्र के आधार पर एसडीओ (पूर्वी) ने सड़क यातायात के लिए गुमटी बंद करने की अनुमति दे दी।वैकल्पिक मार्ग : स्टेशन के पास स्थित दूसरा फाटकगुमटी बंद होने से खासकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.