मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोविंद शर्मा की हत्या के बाद घटनास्थल से जब्त खून लगे उसके मोबाइल की जांच केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) कोलकाता से कराई जाएगी। यह मोबाइल लॉक अवस्था में मिला था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोविंद हत्याकांड : शूटर राजा से पूछताछ के लिए मिली 36 घंटे की पुलिस रिमांडमोबाइल जांच की अनुमति मामले के आईओ सह नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की। इसमें गोविंद के मोबाइल की जांच सीएफएसएल कोलकाता से कराने की अनुमति देने ही प्रार्थना की गई। अर्जी की सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। दरअसल, मोबाइल के लॉक होने के कारण पुलिस उसे खोल नहीं पाई थी। इससे मोबाइल के संबंध में विशेष जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस की नजर इस वर्ष एक जनवर...