Muzaffarpur News: शिविर में 85 बस चालकों की आंखों की जांच
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट उजाला के तहत रोटरी क्लब ने सोमवार को इमलीचट्टी बस स्टैंड में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 85 बस चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की गई। इसका उद्देश्य चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था।पटना के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने चालकों की जांच की। मोतियाबिंद एवं गंभीर नेत्र रोग पाए जाने वाले मरीजों के आगे के उपचार की व्यवस्था अस्पताल के सहयोग से की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों के आवागमन, भोजन, रहने और उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक मिश्रा को तथा चिकित्सकों व मेडिकल टीम को सम्मानित किया गया। शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.