मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। राजेपुर पंचायत में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पटना द्वारा लगाए गए शिविर में डॉ. मुकेश कुमार और नेहा ने तीन सौ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। मुखिया रेणु देवी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...