मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: सकरा। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। 250 से अधिक मरीजों को चश्मा एवं दवा दी गई, जबकि 100 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस मौके पर मेही लाल प्रसाद चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के रामनंदन प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...