Muzaffarpur News: शिवहर के यात्री को झांसा देकर बदमाश ने बदल लिया बैग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बंगाल से आ रहे शिवहर जिला के पिपराढ़ी थाना के मेसौढ़ा गांव निवासी बैजनाथ साह को झांसा देकर बदमाशों ने उसका बैग बदल लिया। इस बैग में सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायल, सोने का नग, नकद छह हजार, कपड़े, आधार कार्ड व पैन कार्ड सहित अन्य सामान थे। उसने अहियापुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर कराई है। इसमें कहा है कि 18 अगस्त की सुबह 7.30 बजे वह बंगाल से बस से बैरिया गोलंबर के पास पहुंचा था। उस समय एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा और पूछताछ करने लगा। झांसे में लेकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे झिटकहियां-एमआईटी के निकट बाइक से उतार दिया। इस क्रम उसने उसका बैग बदल लिया और तेजी से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.