मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: गोरौल। स्टेशन के समीप मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर रविवार को कलशयात्रा निकाली गई। 251 कन्याएं मखदुमपुर गांव के निकट गंडक नहर किनारे नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद धनमन्ती देवी के आवास पर पहुंचीं। वहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी कराई। इसके बाद कन्याएं करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इसके बाद रुद्राभिषेक होगा। स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...