मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जिलानी मझौलिया निवासी विशिष्ट शिक्षिका अनुपमा कुमारी का घर में बक्से में रखा लगभग 18 लाख रुपये का सोने-चांदी का गहना गायब हो गया। यह गहना उसने छोटे ब्रीफकेश में रखकर बड़े बक्से में रखा था। पिछले तीज को इन गहनों को पहनने के बाद फिर से ब्रीफकेश में रख कर बड़े बक्से में रख दिया था। दस अक्तूबर को उसने बक्सा खोला तो उसमें से गहने वाला ब्रीफकेश गायब था। दो माह पहले उसकी गोतनियों का भी गहना गायब हो गया था। श्रावणी पूजा के दिन मेज पर रखा उसका आर्टिफिशियल लॉकेट गायब हो गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: घर से सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार की नकदी चोरी, धेवते पर आरोप काफी खोजबीन के बाद जब गहना नहीं मिला तो उसने 16 अक्तूबर को अज्ञात के विरुद्ध काजीम...