मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत आंगनबाड़ी सहायिका एवं महिला सुपरवाइजर के लिए तीनदिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को पूरा हो गया। एडीआर भवन में आयोजित प्रशिक्षण में प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने कहा कि समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति भेदभाव व बाल विवाह जैसी कुरीतियां तभी दूर होंगी जब महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकार का प्रयास है कि ऐसे विषयों पर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। समाजसेवी भगवानजी पाठक ने प्रशिक्षण में बाल विवाह के दुष्प्रभाव और बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने शपथ दिलाई कि यदि कहीं बाल विवाह हो रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस, टोल फ्री नंबर या जिला वि...