मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षक पटना के अस्पताल में और दूसरी तरफ स्कूल में भी उपस्थित थे। विधान पार्षद वंशीधर व्रजवासी ने ई शिक्षा कोष पर बनी उपस्थिति और सोशल मीडिया पर शिक्षक के बीमार होने की पोस्ट को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।सकरा के अपग्रेड मिडिल स्कूल रामनगर के शिक्षक का यह मामला है। व्रजवासी ने सोशल मिडिया पर 12 और 14 मई की पोस्ट डाली है, जिसमें संबंधित शिक्षक के सड़क दुर्घटना का शिकार होने और ऑपरेशन की चर्चा है। विधान पार्षद ने सवाल उठाया है कि जिस तारीख को पटना में शिक्षक हिमांशु एडमिट थे, उस दिन की भी उपस्थिति ई शिक्षा कोष पर कैसे बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: डीईओ को गुमराह करने पर प्रधानाध्यापक के वेतन पर लगी रोक मई महीने में लगातार शिक्षक की उपस्थिति बनी हुई है। व्रजवासी...