मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस पर गोला रोड स्थित लायनेस क्लब के तत्वावधान में संचालित फ्री कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेंटर से जुड़े सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवालों में सुधीर कुमार, निशी कुमारी वर्मा, रौनक साहू, अंकित कुमार, फरहीन तबस्सुम, अल्लाह रखा एवं शिवम कुमार शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न माइंड गेम्स का आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट मीता अग्रवाल, सचिव आभा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सपना अग्रवाल, रोटेरियन अजीत कुमार अग्रवाल, कुसुम चाचान, आशा जीवराजक, रेणुका रमण, संगीता बंका, पूजा अग्रवाल एवं वीणा मोर सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका र...