Muzaffarpur News: शिक्षकों के लंबित वेतन एवं एरियर मामले को रखा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के शिक्षकों के लंबे समय से लंबित एरियर, वेतन एवं अन्य भुगतान के मामले को डीईओ से मुलाकात कर जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने प्रमुखता से रखा।इस दौरान शिक्षकों की लंबित मांगों से संबंधित आवेदन डीईओ को सौंपा और पात्र शिक्षकों के लंबित भुगतान को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। डीईओ ने त्वरित पहल करते हुए कई मांगों का तत्काल निष्पादन कर दिया। शेष मांगों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई कर उनके निष्पादन का आश्वासन दिया। अभिषेक झा ने कहा कि शिक्षकों के वैध आर्थिक देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान से भी जुड़ा विषय है। इस मौके पर गौतम बिहारी, राकेश कुमार, मुन्ना यादव, मनोज कुमार, आच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.