मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा विभाग के शिक्षक ही नहीं, पदाधिकारियों-कर्मियों के वेतन और भत्तों की भी जांच होगी। वित्त विभाग के प्रधान सचिव ने शिक्षा विभाग के सचिव को निर्देश दिया है। भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों रुपये के गबन मामले के बाद यह सख्ती की गई है। वरीय अधिकारियों की जांच के बाद ही अब शिक्षकों-कर्मियों का भुगतान होगा।

वेतन भुगतान की प्रक्रिया और जांच राज्यकर्मियों के वेतन विपत्र तैयार करने से संबंधित कार्रवाई एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है। पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान किये जाने के क्रम में मेकर, चेकर एवं अप्रूवर के स्तर से वेतन विपत्र संपुष्ट होने के बाद सीएफएमएस के माध्यम से भुगतान की कार्रवाई की जाती है। शिक्षा विभा...