Muzaffarpur News: शिकायत के साथ देना होगा शपथपत्र
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में अब किसी शिकायत के साथ प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी का शपथपत्र भी देना होगा। इसका निर्देश कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा ने जारी किया है। उन्होंने सभी इस बारे में अधिसूचना भी जारी की है। अधिसूचन में कहा गया है कि विवि में कई शिकायतें बिना साक्ष्य और बिना नाम के आती हैं, जिससे उनका समाधान नहीं हो पाता है। अगर शिकायत के साथ साक्ष्य है तो वह भी शिकायतकर्ता विवि को उपलब्ध कराएं। कुलसचिव ने यह भी निर्देश दिया कि जांच के बाद शिकायत वापस नहीं ली जा सकती। ऐसा करने पर शिकायतकर्ता पर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.