मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल की ओर से रविवार को सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से भव्य शाही पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए। यात्रा का आकर्षण उज्जैन से लाई गई भगवान चंद्रमौलेश्वर स्वरूप महाकाल की भव्य प्रतिमा रही। फूलों से सजी पालकी में बाबा को विराजमान किया गया था। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि शाही पालकी यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। डीजे की धुन पर शिवभक्त पूरी यात्रा में झूमते-गाते रहे। शोभायात्रा का समापन बाबा गरीबनाथ मंदिर में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...