मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: औराई। उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शाही मीनापुर में सोमवार को उद्योगपति सर्वेश कुमार शाही ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पंसस नवनीत शाही, अधिवक्ता रंजन कुमार, वाल्मीकि प्रसाद सिन्हा, देवनाथ शाही, श्यामसुंदर शाही, पितांबर शाही, सुनील शाही, रामकिशोर शाही आदि थे। सर्वेश कुमार शाही ने उक्त स्कूल में निजी फंड से दो मंजिला भवन का निर्माण कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...