Muzaffarpur News: शारदा सिन्हा को पुण्यतिथि पर याद किया
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: पारू। पारू गांव में गुरुवार को शारदा सिन्हा को पुण्यतिथि पर याद किया गया। अखिलेश्वर पासवान, नवल उपाध्याय, कृष्ण कुमार ठाकुर, वीरेंद्र उपाध्याय, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार, जया कुमारी ने कहा कि शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज से बिहार की लोक संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। मैथिली, भोजपुरी और मगही लोकगीतों को लोकप्रिय बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा। खासकर छठ गीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। शारदा सिन्हा ने अपनी गायकी के माध्यम से बिहार की मिट्टी की खुशबू, लोकजीवन की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखा। यह भी पढ़ें- Siwan News उच्च विद्यालय भरथुईगढ की छात्राओं ने छठ की झांकी बनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.