Muzaffarpur News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की बाइक लूटी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के छितरा चौक पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर युवक की बाइक लूट ली। मामले को लेकर सगहरी निवासी श्यामचंद्र साह (25) ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि वह राजेपुर थाने के फतेहपुर गांव से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान छितरा चौक के समीप दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने घेर लिया। विरोध करने पर हथियार भिड़ाकर बाइक लूट ली। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.