Muzaffarpur News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, शिकायत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कराने और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में 26 वर्षीय युवती ने सरैया थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही एक युवक को आरोपित किया है।युवती का आरोप है कि वर्ष 2018 से आरोपित के साथ उसका प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपित ने शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण किया। वह जब भी विरोध करती तब वह उसे बदनाम करने की धमकी देता। युवती ने अपने आवेदन में सात जून 2026 की घटना का भी उल्लेख किया है। बताया कि इस दिन भी आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में जब उसे जानकारी मिली कि आरोपित की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो रही है तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.