Muzaffarpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी को किया अगवा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: सकरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को युवक ने किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और एक कमरे में बंद कर उसके साथ गलत काम किया। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली तो युवक के घर पहुंचा। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी को सुजावलपुर चौक पर छोड़ दिया और फरार हो गया। मामले को लेकर किशोरी के परिजन ने थाना में शिकायत की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर पुत्री को अगवा कर लिया। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी के साथ गलत काम किया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.