मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बसतपुर नहर के पास एक मोहल्ले में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बहनोई और साले पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने लोहे के फाइटर और डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया। जान से मारकर फेंक देने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। दोनों बाइक से शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। परिजनों की मदद से दाहापट्टी निवासी मो. शाहिद रजा और उसके बहनोई गुलाम मुस्तफा को अस्पताल में भर्ती कराया।इस संबंध में मो. शाहिद रजा ने शुक्रवार को मो. सकिब रजा, मो. तौसिफ अंसारी और मो. शाहिद रजा उर्फ छोटू समेत 15-20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि बहनोई के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। उक्त मोहल्ला के पास पहुंचने पर सभी आरोपितों ने घेर लिया। आरोपितों ने पूर्व में ब...