मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के शीतल सेमरा गांव में गुरुवार को शांति समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। हालांकि, एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के लोग शांत हुए। बताया जाता है कि एसडीएम की अध्यक्षता में 19 अगस्त को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू होते ही पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस दौरान अफरातफरी मच गई। एसडीएम ने बताया कि महावीरी झंडा लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। मामले को शांत करा दिया गया है। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महावीरी झंड...