मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा की ओर से शनिवार को भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय में शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता समिति शासक जगदीश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। इसके साथ ही 1942 अगस्त क्रांति मे पारू के शहीद छकौड़ी लाल साह, योद्धा सिंह और अनुराग सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही प्रो.भरत उपाध्याय की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर डॉ. प्रदीप अग्रवाल, अरुण कुमार, अजय कुमार, दीनबंधु आजाद, अमरनाथ गुप्ता, राजेश कुमार, अशोक भारती, पप्पू, अरुण पटेल, अरुण आर्य, मुन्नी चौधरी, प्रभा समेत कई लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...