मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने मुख्यमंत्री साम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। इसमें शहीद योद्धा सिंह, अनुराग सिंह और छकौड़ीलाल साह के नाम पर नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों के नामकरण की मांग की है। पत्र में विधान पार्षद ने कहा है कि वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान तीनों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने सरैया, पारू तथा देवरिया रेलवे स्टेशनों का नामकरण तीनों महापुरुषों के नाम पर करने के लिए केंद्र सरकार से अनुशंसा करने का आग्रह सीएम से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...