Muzaffarpur News: शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: पारू। शिवमंदिर परिसर में रविवार को चंद्रिका प्रसाद साहू की अध्यक्षता में जनता दल (यू) की बैठक हुई। इसमें शहीद छकौड़ी लाल साह, योद्धा सिंह और अनुराग सिंह के शहादत दिवस को उत्साह और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। रामजतन पटेल ने कहा कि शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहादत दिवस समारोह में मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मो. कासिम, राजधारी राम, विद्यासागर साहू, संजय सिंह, सुरेश कुमार चंद्रवंशी, अजय सिंह, लखींद्र सहनी, अनिल पंडित, मनोज भवानी पटेल, शंभू पटेल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.