मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। शहर की सीमा से सटी पंचायतों में भी बड़ी आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। खबड़ा, कोल्हुआ पैगंबरपुर, दादर, सदातपुर और दामोदरपुर जैसे इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में मकान और नए मोहल्ले बस गए। आबादी का विस्तार तो तेजी से हुआ, लेकिन उसके अनुपात में जलापूर्ति का नेटवर्क और उसकी क्षमता नहीं बढ़ सकी। हाल यह है कि इन इलाकों में दो माह से लगे नल में अब तक पानी आया है। लोग अब उसमें अपनी बकरियों को बांधने लगे हैं。

जलापूर्ति की समस्याएं शहर से सटी इन पंचायतों में हर घर नल का जल पहुंचाने की योजनाएं संचालित होने के बावजूद कई इलाकों में नियमित आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं पाइपलाइन है तो पानी नहीं आता और कहीं पानी आता भी है तो नियमित नहीं। इससे लोगों को न...