मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र.। बाइकर्स गैंग ने सोमवार को शहर में ताबड़तोड़ चेन छिनतई की तीन वारदात को अंजाम दिया। सुबह सात बजे केदारनाथ रोड, दोपहर में मिठनपुरा के गोशाला रोड और शाम में पंकज मार्केट रोड में चेन छिनतई की गई। पंकज मार्केट में चेन छिनतई के दौरान चलती बाइक से महिला गिर गई। उसे चोटे आई हैं। तीन वारदात में बाइक सवार दो अपराधी दिखे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। केदारनाथ रोड में केक खरीदकर सुबह घर लौट रही मुन्नी खातून (60) को बदमाशों ने निशाना बनाया। गली के मुहाने पर बाइक सवार तेजी में आए और झपट्टा मारकर चेन छीन ली। मुन्नी ने शोर मचाया तब तक लहेरिया कट मारते हुए बाइक सवार अपराधी कल्याणी चौक की ओर फरार हो गए। सोने की चेन का वजन डेढ़ भर था। सूचना पर नगर थानेदार ...